• Home
  • नई दिल्ली
  • “पहलगाम हमला: भारत ने यूरोप-ब्रिटेन में बेनकाब की पाकिस्तान की फासीवादी सोच और नार्को-टेरर साजिश”
Image

“पहलगाम हमला: भारत ने यूरोप-ब्रिटेन में बेनकाब की पाकिस्तान की फासीवादी सोच और नार्को-टेरर साजिश”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत का पक्ष रखने के लिए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की फासीवादी विचारधारा को बेनकाब किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में गए इस प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर के उस बयान को फासीवादी करार दिया, जिसमें उन्होंने हिंदू और मुस्लिम की अलग-अलग पहचान बताते हुए उनके एक साथ न रह पाने की बात कही थी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यूरोप ने फासीवाद का दंश झेला है, जो द्वितीय विश्व युद्ध का कारण बना। धर्म या नस्ल के आधार पर भेदभाव फासीवाद की जड़ है। उन्होंने जोड़ा कि जनरल मुनीर के बयान के महज एक सप्ताह बाद पहलगाम में पर्यटकों की धार्मिक पहचान के आधार पर हत्या इस सोच का प्रत्यक्ष परिणाम है। पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के गठजोड़ ने देश को वैश्विक आतंकी फैक्ट्री में बदल दिया है।

आतंकी हमलों के सबूत पेश किए
प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन और यूरोप के विभिन्न शहरों में हुए आतंकी हमलों का जिक्र किया, जिनमें शामिल आतंकी या तो पाकिस्तानी मूल के थे या उनकी ट्रेनिंग पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में हुई थी। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए इन्हीं आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंजाब के कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने पाकिस्तान की नार्को-टेरर साजिश का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना संगठित ड्रग तस्करी गिरोहों का संचालन करती है और इससे अर्जित काले धन का उपयोग आतंकी गतिविधियों को वित्तपोषित करने में होता है।

अंतरराष्ट्रीय समर्थन
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अन्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन किया। यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट किया कि आतंकी हमलों और उनके खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई को एकसमान नहीं देखा जा सकता।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

फर्टिलाइजर बना नया जियोपॉलिटिकल हथियार, भारत की खेती पर बढ़ा वैश्विक संकट का साया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की नीति और पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ा रहे चिंता नई…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *