• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, बहन ने जताया हत्या का शक
Image

अलीगढ़: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, बहन ने जताया हत्या का शक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 अलीगढ़

गभाना थाना क्षेत्र के सैमला गांव की घटना

अलीगढ़। गभाना थाना क्षेत्र के गांव सैमला में मंगलवार रात एक 80 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। हालांकि पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, मृतका मीरा देवी मूल रूप से संभल जिले की रहने वाली थीं। उनके पति धर्मवीर पाल की मृत्यु के बाद वे पिछले 12 वर्षों से अपने भाई गिरिराज के साथ गांव सैमला में रह रही थीं। मीरा देवी की एक बहन करुणाबाला विभव कॉलोनी में निवास करती हैं।

बताया गया कि पिछले वर्ष गिरिराज का भी निधन हो गया था। अपनी संपत्ति के रूप में उन्होंने अपनी 24 बीघा जमीन दोनों बहनों के नाम कर दी थी। बहन करुणाबाला के अनुसार, गिरिराज की मौत के बाद से उनके जेठ का बेटा अपनी पत्नी के साथ मीरा देवी के साथ ही रहने लगा था।

मंगलवार रात मीरा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को बहन करुणाबाला ने पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई।

गभाना थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *