• Home
  • अलीगढ
  • अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को BIIT ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की श्रद्धांजलि
Image

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को BIIT ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान मिरर | 13 जून 2025

Aligarh : खिरनी गेट स्थित BIIT ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन कार्यालय में आज अहमदाबाद में हुए भयावह प्लेन क्रैश में मारे गए सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर माहौल अत्यंत भावुक और शांतिपूर्ण रहा।

संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री मनीष शर्मा ने इस दुर्घटना को “दिल दहला देने वाला हादसा” करार दिया। उन्होंने कहा कि, “ऐसी त्रासदी किसी के भी जीवन में गहरा दुख छोड़ जाती है। हम सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।”

उन्होंने बताया कि संस्थान सामाजिक संवेदनाओं के प्रति सदैव जागरूक रहा है और इस प्रकार की दुखद घटनाओं में मानवता के नाते अपनी सहभागिता ज़रूरी मानता है।

कार्यक्रम में BIT संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस श्रद्धांजलि सभा में सभी ने एकजुट होकर दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ अपनी संवेदना साझा की।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *