• Home
  • अलीगढ
  • सुबोध कांत सहाय का जन्मदिन दीवानी परिसर अलीगढ़ में मनाया गया
Image

सुबोध कांत सहाय का जन्मदिन दीवानी परिसर अलीगढ़ में मनाया गया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज :अलीगढ़ | 11 जून 2025
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का जन्मदिन बुधवार को अलीगढ़ दीवानी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्र होकर मिष्ठान वितरण किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सुबोध कांत सहाय एक जमीनी, कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने देश की राजनीति में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने हेतु वे वर्षों से राष्ट्रव्यापी संघर्षरत हैं। महात्मा गांधी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और बलवंत राय मेहता जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित होकर वह पंचायती राज को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुबोध कांत सहाय का मानना है कि गांवों की तरक्की के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

जन्मदिन समारोह में उपस्थित पंचायत परिषद के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे:
प्रवीण प्रताप गौतम एडवोकेट, ठाकुर नरेंद्र सिंह एडवोकेट, अली हसन (पूर्व प्रधान), देवेश गौतम एडवोकेट, प्रियम ब्राह्मण एडवोकेट, संजय अग्रवाल, ठाकुर सत्येंद्र सिंह (पूर्व पार्षद), धर्मवीर सिंह (पूर्व पार्षद), गजेंद्र पाल सिंह उर्फ अक्कू प्रधान, शिशिर यादव एडवोकेट, दुर्ग पाल सिंह (पूर्व प्रधान), जिला महासचिव कुशवीर सिंह एडवोकेट, प्रेम पाल सिंह बघेल (पूर्व प्रधान) आदि।

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *