• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद: थाने के सामने हत्या, युवक को गोलियों से भूना
Image

गाजियाबाद: थाने के सामने हत्या, युवक को गोलियों से भूना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 गाजियाबाद

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के मिलक रावली गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने मुरादनगर थाने के ठीक सामने 35 वर्षीय रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण कार हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है, जो हिंसा में बदल गया।

रवि शर्मा का गांव के ही मोंटी और अजय नामक व्यक्तियों के साथ गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब 10 बजे आरोपितों ने रवि के घर के सामने फायरिंग की, जिसके बाद रवि और उनके पिता रविंद्र शर्मा शिकायत दर्ज कराने मुरादनगर थाने पहुंचे।

बताया गया कि रवि के थाने पहुंचने के कुछ ही देर बाद आरोपित मोंटी और अजय बाइक पर सवार होकर थाने के गेट पर पहुंचे और रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रवि को चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता रविंद्र शर्मा की तहरीर पर मोंटी और अजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमानत पर छूटा था मुख्य आरोपित
मुख्य आरोपित मोंटी दुष्कर्म के एक मामले में 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

थाने के सामने धरना, मचा हंगामा
हत्या के विरोध में मृतक के स्वजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने रवि शर्मा का शव थाने के गेट पर रखकर धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Releated Posts

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top