• Home
  • अयोध्या
  • अयोध्या: रुदौली के बाबा बाजार में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हत्या, सिर पर गहरी चोट के निशान
Image

अयोध्या: रुदौली के बाबा बाजार में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हत्या, सिर पर गहरी चोट के निशान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार 20 जून 2025

अयोध्या । बाबा बाजार क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव खून से लथपथ हालत में उनके ही घर के बरामदे में मिला। मृतक की पहचान जगदीश पाल निवासी कलागांव मजरे रेछ के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में निवास कर रहे थे। वह कुछ दिन पहले एक सगाई समारोह में शामिल होने गांव आए थे।

जगदीश पाल का परिवार सगाई समारोह के चार दिन बाद देहरादून लौट गया था और वे गांव में अकेले ही रह रहे थे। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे उनके भतीजे जगोराम ने उनसे आखिरी बार मुलाकात की थी। गुरुवार सुबह उनका शव बरामदे में खून से सना हुआ पाया गया। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ रुदौली आशीष निगम, एसओ शैलेन्द्र आजाद समेत फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

अयोध्या राम मंदिर में बदला अर्चकों का पहनावा, 15 अगस्त से पीली रेशमी धोती-अंगवस्त्र अनिवार्य

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: चौबंदी की जगह अब पीतांबर में नजर आएंगे रामलला के अर्चक, सभी शिफ्टों के पुजारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पूछताछ में टूटा रामाशंकर मिश्रा, पुलिस के सामने खोले कई अहम राज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रिमांड के दौरान बरामद हुए दस्तावेज और DVR, जमीन में निवेश की बात कबूली; सह-आरोपी…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था पैसों का बंटवारा, मास्टरमाइंड ने पुलिस को दिखाई जगह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जांच में VIP दर्शन नेटवर्क, अवैध वसूली और मंदिर कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *