• Home
  • बिजनौर
  • बिजनौर: अवैध हथियार लहराने पर टोका तो युवक पर की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
Image

बिजनौर: अवैध हथियार लहराने पर टोका तो युवक पर की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025

बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा में सोमवार को अवैध हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार चार युवकों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। युवकों ने उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, शेखपुरा निवासी शुभम पुत्र तेजपाल सुबह गांव की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी मंडावर-वालावली मार्ग पर चार युवक बाइक पर तमंचा लहराते हुए गुजर रहे थे। शुभम ने उन्हें टोका तो एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। शुभम के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक आरोपी ऋतिक उर्फ पब्बा (निवासी खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर) को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ऋतिक पर पहले भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। शुभम ने ऋतिक और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Releated Posts

तेंदुए के डर में कांवड़ यात्रा: बिजनौर में ड्रोन, पुलिस और वन विभाग का हाई अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जंगल से सटे कांवड़ मार्गों पर चौकसी बढ़ी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बिजनौर।…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

रील के चक्कर में गले में डाला जहरीला सांप, नाग ने डसा; बिजनौर में किसान की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी, डॉक्टरों ने दी खतरनाक रील बनाने से बचने की…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट से तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: धामपुर में तड़के हुई घटना से इलाके में मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

उम्रकैद सुनते ही बौखलाए दोषी, कोर्ट में जज को दी धमकी,हंगामा

सजा के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हत्या के एक मामले में…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *