• Home
  • नई दिल्ली
  • क्या कांग्रेस छोड़ेंगे शशि थरूर? मल्लिकार्जुन खरगे के तंज के बाद आया पहला रिएक्शन
Image

क्या कांग्रेस छोड़ेंगे शशि थरूर? मल्लिकार्जुन खरगे के तंज के बाद आया पहला रिएक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक मतभेद एक बार फिर उजागर हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच हालिया बयानबाज़ी ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

दरअसल, खरगे ने नाम लिए बिना थरूर पर निशाना साधते हुए कहा था, “कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं और देश बाद में।” इस पर थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पक्षी की तस्वीर साझा की और लिखा, “उड़ने की परमिशन मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं।”

थरूर पर पहले भी कांग्रेस लाइन से हटकर बयान देने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने और प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की तारीफ के बाद उन्हें “भाजपा का सुपर प्रवक्ता” तक कह दिया गया।

थरूर ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “मेरे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। जब हम वैश्विक मंच पर होते हैं, तो सीमाएं धुंधली हो जाती हैं।” वहीं, उनके द्वारा द हिंदू में लिखे एक लेख से भी पार्टी आलाकमान नाराज़ बताया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने थरूर की राय से खुद को अलग कर लिया है। खरगे ने सार्वजनिक मंच से कहा, “थरूर अंग्रेजी में अच्छे हैं, इसलिए उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखा गया। लेकिन जब पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है, कुछ लोग मोदी की तारीफ में लगे हैं।”

Releated Posts

संसद में आज परीक्षा सुधार पर सरकार की अग्निपरीक्षा, विपक्ष जवाबदेही के मुद्दे पर करेगा घेराव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :NEET पेपर लीक के बाद सरकार लाएगी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026, विपक्ष पीएम मोदी और…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

कारगिल विजय दिवस : शौर्य, बलिदान और अटूट संकल्प की अमर गाथा, जिसने बदल दी भारत की रक्षा नीति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 27वें कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र ने वीर सपूतों को किया नमन, ऑपरेशन विजय…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी बोले- ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक थे, जाना ही था’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्रों की जीत बताया शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

NEET पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 6 फैसले, अब CJP से तीसरे दौर की वार्ता पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और 10 साल की सजा का कानून तैयार;…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top