Image

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का सरगना छांगुर बाबा गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 जुलाई 2025

उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पुत्र करीमउल्ला शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वह बलरामपुर जनपद के थाना गैंडास का निवासी है और लंबे समय से धर्मांतरण के बड़े षड्यंत्र को संचालित कर रहा था। आरोपी पर पहले से इनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी को एटीएस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था (ADG LO) अमिताभ यश ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि छांगुर बाबा एक संगठित अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का मुखिया है, जो विशेष रूप से गरीब, अशिक्षित, दिव्यांग और दलित वर्ग के लोगों को टारगेट कर लालच, भय और मानसिक दबाव डालकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क को विदेशों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग धर्मांतरण की गतिविधियों, प्रचार सामग्री, इवेंट्स और सहयोगियों को भुगतान करने में किया जा रहा था। यह फंडिंग कई देशों से की गई थी और हवाला जैसे माध्यमों से भारत तक पहुंचाई गई।

ADG LO ने कहा कि छांगुर बाबा का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला है और इस मामले में कई और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समाज की एकता को तोड़ने वाले इस तरह के नेटवर्क को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *