• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फ़र्ज़ी डिग्री याचिका हाईकोर्ट ने फिर खारिज की।
Image

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फ़र्ज़ी डिग्री याचिका हाईकोर्ट ने फिर खारिज की।

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 7 जुलाई 2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की शैक्षणिक डिग्री को फर्जी बताने वाली पुनर्विचार याचिका सोमवार को खारिज कर दी। यह याचिका पूर्व भाजपा नेता और आरटीआई कार्यकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने मौर्य पर फर्जी डिग्री के आधार पर चुनाव लड़ने और पेट्रोल पंप हासिल करने का आरोप लगाया था।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा था कि केशव मौर्य ने अब तक पांच अलग-अलग चुनाव फर्जी डिग्री के आधार पर लड़े हैं और इसी डिग्री के सहारे कौशांबी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से पेट्रोल पंप भी प्राप्त किया। याचिका में यह मांग की गई थी कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर न्यायिक जांच की जाए।

हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इससे पहले भी इसी मामले में दिवाकर की याचिका को निरस्त कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि याचिका में कोई ठोस प्रमाण नहीं है और लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं। इसके बाद दिवाकर नाथ त्रिपाठी सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें राहत मिली और सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को याचिका पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।

पुनर्विचार याचिका पर हाईकोर्ट में 24 अप्रैल 2025 को सुनवाई शुरू हुई। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र द्विवेदी ने पक्ष रखा, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल और शासकीय अधिवक्ता ए.के. संड ने बहस की।

सरकारी पक्ष ने याचिकाकर्ता पर अधीनस्थ अदालत में झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया और कहा कि लगाए गए आरोप संज्ञेय अपराध की श्रेणी में नहीं आते। इसके बाद कोर्ट ने 23 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आज 7 जुलाई को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने जस्टिस संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए साफ किया कि याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है और पहले की तरह यह याचिका भी तथ्यहीन है।

इस फैसले के बाद एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी राहत मिली है।

Releated Posts

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top