• Home
  • अलीगढ
  • वार्ता के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी
Image

वार्ता के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 जुलाई 2025

अलीगढ़। सफाई कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का गुरुवार को अंत हो गया। सुखमा संस द्वारा वेतन में की गई कटौती को लेकर उपजा विवाद अब सुलझ गया है। गुरुवार सुबह थाना सासनी गेट का घेराव करने से पहले ही सफाई मजदूर संघ और नगर निगम अधिकारियों के बीच सफल वार्ता हो गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार से काम पर लौटने की घोषणा की।

दरअसल, वेतन कटौती और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति को लेकर सफाई कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इस पर नगर निगम सफाई मजदूर संघ ने सेवा समाप्त कर्मचारियों की बहाली, मुकदमा वापसी और महिलाओं की ड्यूटी समय में बदलाव जैसी कई मांगें रखीं।

घेराव से पहले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ पुलिस लाइन कार्यालय में वार्ता की गई। इसके बाद कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में भी दूसरी बैठक हुई, जिसमें सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। संघ ने 12 जुलाई की घटना को लेकर खेद भी प्रकट किया।

वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे त्रिपक्षीय वार्ता में सुखमा संस, सफाई मजदूर संघ और नगर निगम अधिकारी लिखित समझौते के साथ समाधान प्रस्तुत करेंगे। इससे भविष्य में विवाद की स्थिति को रोका जा सकेगा और अलीगढ़ को स्वच्छ रखने में सहयोग मिलेगा।

हड़ताल खत्म होने के बाद जोन-2 और जोन-4 के 45 वार्डों में शुक्रवार से सफाई व्यवस्था पुनः शुरू हो जाएगी।
वार्ता में अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री सुनील टुंडा, प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान सहित आनंद शास्त्री, शेखर जीवन, उदय मंत्री, राहुल चेतन व अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *