• Home
  • UP
  • अलीगढ़: सभी नगर निगम पार्षद हुए लैपटॉप से लैस
Image

अलीगढ़: सभी नगर निगम पार्षद हुए लैपटॉप से लैस

नगर निगम अलीगढ़ ने उठाया डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम — सभी 90 पार्षदों को लैपटॉप वितरित

अलीगढ़, हिंदुस्तान मिरर –20 जुलाई 2025
नगर निगम अलीगढ़ ने बोर्ड अधिवेशन के दौरान तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने सभी 90 पार्षदों को अत्याधुनिक लैपटॉप और प्रिंटर वितरित किए। यह कदम महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। इस पहल का उद्देश्य पार्षदों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर जनता को पारदर्शी, त्वरित और ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने इस निर्णय को नगर निगम के इतिहास में पहली बार लिया गया ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डिजिटल इंडिया” मिशन को मजबूती देने वाला प्रयास है। स्मार्ट पार्षदों के माध्यम से स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट शहर की दिशा में बढ़ना अब संभव होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अब नगर निगम की सभी प्रमुख सेवाएं जैसे संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वाणिज्य कर, जन शिकायत निवारण और ई-ऑफिस पूरी तरह डिजिटल हो चुकी हैं। पार्षदों की सक्रिय भागीदारी इन सेवाओं को वार्ड स्तर तक पहुँचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

लैपटॉप की मदद से पार्षद अपने वार्ड में पेयजल आपूर्ति की निगरानी भी कर सकेंगे। SCADA सिस्टम और ऑनलाइन वॉटर लेवल इंडिकेटर के माध्यम से नलकूपों और टंकियों की स्थिति की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी।

डिजिटल उपकरण मिलने से पार्षद अब मोबाइल या कागजी प्रक्रिया पर निर्भर नहीं रहेंगे। वे जनता की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, समाधान की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे, वार्ड के विकास कार्यों की डिजिटल रिपोर्ट बना सकेंगे और नगर निगम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेंगे।

नगर आयुक्त ने कहा कि यह पहल न केवल कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाएगी, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी को भी घटाएगी।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *