• Home
  • UP
  • कावड़ यात्रा में तोड़फोड़ करने वालों से होगी वसूली-मुख्यमंत्री योगी
Image

कावड़ यात्रा में तोड़फोड़ करने वालों से होगी वसूली-मुख्यमंत्री योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

कांवड़ यात्रा में उपद्रवियों पर सीएम योगी का सख्त रुख

अलीगढ़/लखनऊ। कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर हुई उपद्रव और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त तेवर दिखाए हैं। रविवार को कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था के इस महापर्व को बदनाम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उपद्रव किया है, उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए जाएंगे और यात्रा के समापन के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि “कांवड़ यात्रा में आस्था और भक्ति है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसमें खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रा की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे लोगों को अपने बीच में न घुसने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो रही हैं और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “जो उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं, वो जल्द ही बेनकाब होंगे।”

अपने संबोधन में सीएम योगी ने शिवभक्तों से सफाई और अनुशासन बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि “पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं, लेकिन शिवभक्तों को भी अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। चौराहों और सड़कों पर गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता अभियान से जुड़ें।”

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को लोकमंगल की भावना से जोड़ते हुए इसे समाज की एकता और श्रद्धा का प्रतीक बताया। यात्रा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने जनता, पुलिस और सफाईकर्मियों को धन्यवाद भी दिया।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top