• Home
  • Delhi
  • नई दिल्ली: मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार, ऑपरेशन सिंदूर पर 25 घंटे की चर्चा तय
Image

नई दिल्ली: मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार, ऑपरेशन सिंदूर पर 25 घंटे की चर्चा तय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:22 जुलाई 2025

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2025: संसद के मानसून सत्र 2025 का आज दूसरा दिन है और एक बार फिर दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिसके चलते लोकसभा को चार बार स्थगित करना पड़ा।

विपक्ष के दबाव के बाद केंद्र सरकार को “ऑपरेशन सिंदूर” पर चर्चा के लिए सहमत होना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार अब इस मुद्दे पर अगले हफ्ते 25 घंटे की लंबी बहस होगी—जिसमें लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे चर्चा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इस बीच, पहले दिन लोकसभा स्पीकर को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपा गया।

राज्यसभा में बिल ऑफ लैडिंग 2025 पास कर दिया गया है, जिसे अब लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय समिति की रिपोर्ट भी लोकसभा में पेश की गई।

सत्र के अगले दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है, खासकर ऑपरेशन सिंदूर और न्यायपालिका से जुड़े मुद्दों पर।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *