• Home
  • अलीगढ
  • महापौर और नगर आयुक्त का गौशाला निरीक्षण ,3 नई बड़ी गौशालाओं के निर्माण का प्रस्ताव तैयार
Image

महापौर और नगर आयुक्त का गौशाला निरीक्षण ,3 नई बड़ी गौशालाओं के निर्माण का प्रस्ताव तैयार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

नगर निगम अलीगढ़ की गौशालाओं का निरीक्षण,

अलीगढ़, 23 जुलाई 2025:
नगर निगम अलीगढ़ द्वारा संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं का बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण बरौला बाईपास स्थित नंदी गौशाला और आगरा रोड की कान्हा गौशाला में किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गोसेवा की भावना भी दर्शाई।

निरीक्षण का उद्देश्य गौशालाओं की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन कर उनकी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और आत्मनिर्भर बनाना था। निरीक्षण में निर्देश दिए गए कि गौशालाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाए। साथ ही नियमित हेल्थ चेकअप, हेल्थ रिपोर्ट रजिस्टर, वैक्सीनेशन रजिस्टर और शिफ्टवार कर्मचारियों की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित की जाए।

महापौर और नगर आयुक्त ने बताया कि नवविस्तारित वार्डों में 500-500 गौवंश की क्षमता वाली 3 नई बड़ी गौशालाओं के निर्माण का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। ये गौशालाएं नगर निगम की भूमि पर स्थापित होंगी। इससे न सिर्फ पशुओं की समुचित देखभाल संभव होगी, बल्कि शहर में गोवंश की सड़कों पर अव्यवस्थित आवाजाही पर भी नियंत्रण होगा।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कमजोर व बीमार गोवंशों की अलग से देखभाल की जाए और संक्रमण के लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जाए। प्रत्येक दिन चारे की तुलाई कर संतुलित आहार वितरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही, आबादी के बीच आ चुकी नगर निगम की दोनों गौशालाएं — नंदी गौशाला और कान्हा गौशाला — को उपयुक्त स्थानों पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा।

महापौर सिंघल ने कहा कि नवविस्तारित क्षेत्रों में बड़ी गौशालाओं के निर्माण से गोवंश की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, नगर आयुक्त मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ नगर निगम गोसेवा को धर्म मानकर कार्य कर रहा है, और नई गौशालाएं अलीगढ़ को आदर्श मॉडल बनाएंगी।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top