• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जंगलगड़ी में गरजा महाबली, अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Image

अलीगढ़: जंगलगड़ी में गरजा महाबली, अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 23 जुलाई 2025

, ट्रैफिक और सफाई को मिलेगी राहत

अलीगढ़, 23 जुलाई 2025 — शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और सफाई में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से नगर निगम ने बुधवार को जंगलगड़ी क्षेत्र में सख्त एक्शन लेते हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने सुबह 10:00 बजे से जंगलगड़ी की दोनों सड़कों के किनारे से अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सफाई और जलनिकासी व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक संचालन नगर निगम की शीर्ष प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंवाद और जनसहयोग से ही शहर की व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सकता है।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़कों पर फैलाए गए अस्थायी ढांचों, ठेलों और दुकानों को हटवाया। निगम ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नगर निगम अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सबूत के तौर पर इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण न केवल ट्रैफिक में रुकावट पैदा करता है, बल्कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था को भी बाधित करता है।

नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि शहर की साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि अलीगढ़ को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top