• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:जानिए कहां-कहां रहेगा पावर कट ?
Image

अलीगढ़:जानिए कहां-कहां रहेगा पावर कट ?

अलीगढ़: कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित, जानिए कहां-कहां रहेगा पावर कट

अलीगढ़ में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा केबल और ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गांधी पार्क उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले आगरा रोड फीडर पर शनि द्वार के पास बंच केबल बदली जाएगी, जिसके कारण सुबह 5 बजे से 7 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसी प्रकार, न्यू आगरा फीडर व बराई क्षेत्र में कृष्णपुरी और खिरनीगेट पुलिस चौकी के पास केबल डालने का कार्य होगा, जिससे सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

किला रोड बिजलीघर के नगला पटवारी फीडर और अनूपशहर रोड फीडर पर बंच केबल कार्य के कारण मुतवल्ली गली क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। लाल ताल बिजलीघर से जुड़े आईटीआई रोड, आवास विकास आदि क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की संभावना है।

इसके अलावा, 11 केवी की बुशिंग रॉड खराब होने के चलते गांधी पार्क क्षेत्र में 630 केवीए यार्ड के ट्रांसफार्मर से जुड़ी मामू भांजा लाइन की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे महेंद्र नगर, गांधी नगर, डोरी नगर, उस्मानपाड़ा, मित्रनगर, नौरंगाबाद, भगवान नगर, मौलाना आजाद नगर जैसे क्षेत्रों में भी संकट बना रहा।

पटवारी, शहंशाहबाद, अनूपशहर रोड, नगला विकास कॉलोनी, कपिल विहार, पृथ्वीराज नगर, नई बस्ती, चूहरपुर, नुमाइश मैदान, फिरदौस इंडस्ट्रियल एरिया, नगला मुरारी, फलमंडी, ग्रीन सिटी, पटाखा गोदाम, वैशालीपुरम और राजाजीपुरम में भी सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Releated Posts

उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, 2GW रूफटॉप सोलर क्लब में हुआ शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और जनभागीदारी से मिली बड़ी सफलता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं महिलाएं, तीन घायल उत्तर प्रदेश के बदायूं…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top