• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: प्रदीप चौहान ने सीएम योगी का जताया आभार
Image

अलीगढ़: प्रदीप चौहान ने सीएम योगी का जताया आभार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने पीलीभीत जिला प्रशासन द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के लिए प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जनपद पीलीभीत में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के साथ, जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में, बार्ड नं. 32 की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति पाठक के पति नितिन पाठक द्वारा अभद्र भाषा और मारपीट की गई थी। इस घटना के विरोध में एसोसिएशन ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद, पीलीभीत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्वार्सी कृषि फार्म परिसर, अलीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदीप चौहान के साथ अन्य संगठन पदाधिकारी—देव प्रकाश (मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन), अमर सिंह (अधीनस्थ कृषि सेवा संघ) और संजय चौहान (चतुर्थ श्रेणी संघ)—ने भी शासन, प्रशासन और मीडिया का संयुक्त रूप से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से संगठन की मांगें उच्च स्तर तक पहुंचीं, जिससे निष्पक्ष न्याय संभव हो पाया। सभी ने आशा जताई कि भविष्य में भी प्रशासन कर्मचारियों की गरिमा की रक्षा के लिए ऐसे ही कठोर निर्णय लेता रहेगा।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top