• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कांवड़ चोरी होने पर रोया कांवड़िया, पुलिस ने हरिद्वार से मंगाई नई कांवड़
Image

अलीगढ़: कांवड़ चोरी होने पर रोया कांवड़िया, पुलिस ने हरिद्वार से मंगाई नई कांवड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज :29 जुलाई 2025

अलीगढ़ के कांवड़िए जतिन सैनी की कांवड़ यात्रा उस समय संकट में पड़ गई जब बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में विश्राम के दौरान उसकी कांवड़ चोरी हो गई। यह घटना तालिबपुर में एक दुकान के सामने घटी, जहां कांवड़ियों के लिए खाट बिछाई गई थी। रात लगभग एक बजे एक युवक ने जतिन को जगाकर बताया कि उसकी कांवड़ गायब है। आसपास तलाशने पर भी जब कांवड़ नहीं मिली तो जतिन फूट-फूट कर रोने लगा। उसने वहां मौजूद लोगों पर चोरी का संदेह जताया, जिससे मौके पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर जतिन आगे बढ़ गया और सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा कर दी।

सोशल मीडिया पर जतिन के रोते हुए वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पूछताछ के बाद उसे घटनास्थल पर वापस लाया गया। जांच में कांवड़ का डंडा वहीं पड़ा मिला, लेकिन कलश गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट कुछ नहीं मिला। पुलिस ने लखनऊ मुख्यालय को सूचना दी, जहां से तत्काल हरिद्वार से नई कांवड़ लाकर देने के निर्देश जारी हुए।

पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर हरिद्वार से नई कांवड़ मंगवाकर जतिन को सौंपी। कांवड़ प्राप्त होने के बाद जतिन ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और पैदल यात्रा जारी रखते हुए कांवड़ खेरेश्वर धाम पर चढ़ाई। इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया की ताकत और पुलिस की तत्परता दोनों को उजागर किया। जतिन ने बाद में एक वीडियो पोस्ट कर पुलिस की सराहना की, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top