• Home
  • UP
  • सांसद सतीश गौतम के प्रयास से 7 ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत हुआ बजट,
Image

सांसद सतीश गौतम के प्रयास से 7 ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत हुआ बजट,

श्री सतीश कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) का आभार प्रकट किया है। अलीगढ़ के 7 ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत हुआ पर्यटन बजट

अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के ऐतिहासिक स्थलों को नया जीवन और पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सात प्रमुख पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बजट आवंटित किया है। इस फैसले के लिए अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) का आभार प्रकट किया है।

सांसद गौतम ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के जिन प्राचीन एवं सांस्कृतिक स्थलों को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, उन्हें सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह जनपद के लिए गौरव की बात है कि पर्यटन विकास की दिशा में अब इन स्थलों को नया रूप मिलेगा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अलीगढ़ जिले के निम्नलिखित 7 स्थानों को इस योजना में शामिल किया गया है:
1. अतरौली विधान सभा क्षेत्र – कस्बा अतरौली स्थित बड़े महादेव जी मंदिर का पर्यटन विकास कार्य।
2. खैर विधान सभा क्षेत्र – ग्राम जलालपुर में स्थित हनुमानघाट कुटी आश्रम का विकास।
3. कोल विधान सभा क्षेत्र – प्राचीन शिव मंदिर भोजपुर चौहट्टा का सौंदर्यीकरण।
4. इगलास विधान सभा क्षेत्र – प्राचीन शिव मंदिर बरखेलवी आश्रम गोहाना का पर्यटन उन्नयन।
5. सदर विधान सभा क्षेत्र – श्री बांके बिहारी मंदिर बमियापास का पर्यटन विकास।
6. बरौली विधान सभा क्षेत्र – ग्राम सुसैर बरौलीपुर के जामुना माता मंदिर का विकास।
7. छर्रा विधान सभा क्षेत्र – ग्राम पंचायत गोकुलपुर, धनीपुर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर का सौंदर्यीकरण।

सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से इन कार्यों की प्रगति पर नज़र रखेंगे और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों की समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूर्णता सुनिश्चित करेंगे।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *