• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक-एक पंचायत उत्सव भवन
Image

अलीगढ़: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक-एक पंचायत उत्सव भवन

पंचायत उत्सव भवन निर्माण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
प्रथम चरण में भरतपुर गांव में भूमि चिन्हांकन जारी

अलीगढ़, 28 जुलाई 2025 : ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह, मुंडन और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए किफायती और सुलभ स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि प्रत्येक भवन की अनुमानित लागत ₹1.41 करोड़ तय की गई है। भवन न्यूनतम 3000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा, जिसमें 100 लोगों की क्षमता वाला मंडप, स्टेज, तीन कमरे (एक दिव्यांगजन हितैषी), शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।

योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। प्रथम चरण में खैर विधानसभा क्षेत्र के टप्पल ब्लॉक स्थित ग्राम भरतपुर में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रगति पर है।

डीएम संजीव रंजन ने खंड विकास अधिकारी टप्पल विजय कुमार तिवारी को निर्देश दिए कि चयनित भूमि समारोह आयोजन के लिए उपयुक्त हो, वहां तक जाने का रास्ता चौड़ा और सुरक्षित हो तथा वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ आलोक आर्य, डीसी मनरेगा अनुज सक्सेना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सिंह सहित सभी बीडीओ और एडीओ उपस्थित रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *