• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: विज्ञान संगोष्ठी में विजडम स्कूल के भुवन गुप्ता प्रथम, क्वांटम युग रहा केंद्र बिंदु
Image

अलीगढ़: विज्ञान संगोष्ठी में विजडम स्कूल के भुवन गुप्ता प्रथम, क्वांटम युग रहा केंद्र बिंदु

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 06 अगस्त 2025:
रतन प्रेम डी.ए.वी. बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का केंद्रीय विषय “क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएँ और चुनौतियाँ” रखा गया, जिसमें जिले भर के विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रियंका चौरसिया, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल, तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ प्रो. बी.पी. सिंह और डॉ. पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि डॉ. पूरन सिंह ने विज्ञान संगोष्ठी को भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि क्वांटम तकनीक हमारे जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव ला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन सोच और शोध के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और जटिल विषयों को सहज रूप में समझने का मंच प्रदान करना रहा।

इस संगोष्ठी में विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े शिक्षक, विद्यार्थी और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रो. बीपी सिंह और डॉ. त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों में क्वांटम भौतिकी की उपयोगिता, शिक्षा में शोध की भूमिका और विज्ञान के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन रेखा रानी ने किया जबकि आयोजन को सफल बनाने में एसआरजी संजीव शर्मा, विज्ञान शिक्षिका डॉ. रुचि सिंह, कविता कुमारी, साक्षी सिंह, बिजनेश, वीना सागर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रियंका चौरसिया ने सभी आगंतुक अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

  • प्रथम स्थानभुवन गुप्ता, कक्षा 9, विजडम पब्लिक स्कूल
  • द्वितीय स्थानईशा प्रताप सिंह, कक्षा 9, रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज
  • तृतीय स्थानअदिति गर्ग, कक्षा 9, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज

इस विज्ञान संगोष्ठी ने विद्यार्थियों को जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं से जोड़ते हुए, नवाचार और शोध की ओर प्रेरित करने का सफल प्रयास किया।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *