• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अकराबाद में हार्डवेयर कारोबारी और बेटे पर हमला, ₹1.02 लाख की लूट
Image

अलीगढ़: अकराबाद में हार्डवेयर कारोबारी और बेटे पर हमला, ₹1.02 लाख की लूट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़:अकराबाद थाना क्षेत्र के नानऊ-पिलखना रोड पर गुरुवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी दिलशाद अहमद और उनके बेटे पर हमला कर ₹1,02,000, मोबाइल फोन, गाड़ी व गोदाम की चाबियां लूट लीं। घटना उस समय हुई जब दोनों बोलेरो कार से दुकान बंद कर अलीगढ़ लौट रहे थे। वंदना भट्ठे के पास यूपी 85 नंबर की अर्टीगा कार सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोकी, लोहे की गरारी से शीशा तोड़ा और बंदूक की बट से पिता-पुत्र को घायल कर दिया।

बदमाश ₹85,000 कैश, ₹16,000 अलग रखी रकम, चाबियां व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, अर्टीगा कार पिछले तीन-चार दिन से क्षेत्र में देखी जा रही थी और बदमाशों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। जिस स्थान पर कार रोकी गई, वहां सड़क खराब थी, जिससे साफ है कि बदमाश मौके की तलाश में थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संजीव सुमन, सीओ बरला गर्वित सिंह और इंस्पेक्टर अकराबाद डीके सिसोदिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश में अभियान जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा होगा।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top