• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मोदी सरकार ने सतपाल मलिक को सम्मान न देकर किया किसानों का अपमान-पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह
Image

अलीगढ़: मोदी सरकार ने सतपाल मलिक को सम्मान न देकर किया किसानों का अपमान-पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और राज्यपाल रहे स्व. सतपाल मलिक को राष्ट्रीय सम्मान न देकर किसान और मजदूर नेताओं का अपमान किया है। सिंह ने कहा कि संवैधानिक परंपरा के अनुसार एमएलए, एमपी और मंत्रियों को निधन पर राजकीय सम्मान दिया जाना चाहिए, लेकिन सतपाल मलिक को इस सम्मान से वंचित रखा गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

उन्होंने उपराष्ट्रपति के अचानक इस्तीफे पर सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और इसे जनता से छिपाई जा रही जानकारी बताया।

प्रेसवार्ता में चौ. बिजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ो किसानों की शहादत का मुद्दा भी दोहराया। उनका कहना था कि सरकार इन बलिदानों पर बोलने को तैयार नहीं है, जिससे किसानों, जाट समाज और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का अपमान हो रहा है।

उन्होंने मोदी सरकार से इस रवैये पर सार्वजनिक रूप से कारण स्पष्ट करने और देश से माफी मांगने की मांग की। साथ ही जनता से अपील की कि संविधान का सम्मान करें और सरकार की जवाबदेही तय करें, ताकि लोकतंत्र में पारदर्शिता और न्याय बना रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *