• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में शहर मुफ्ती की नई नियुक्ति पर घमासान

अलीगढ़ में शहर मुफ्ती की नई नियुक्ति पर घमासान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। शहर के मुस्लिम समाज में शहर मुफ्ती के पद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्वतंत्रता दिवस पर ऊपरकोट जामा मस्जिद के पास नेशनल हॉस्पिटल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एएमयू के पूर्व कोर्ट मेंबर उमैर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह दावा किया कि मोहम्मद जैद मजाहिरी को नया शहर मुफ्ती घोषित किया गया है। इसके बाद मुस्लिम समाज में तीखा विरोध शुरू हो गया।

सोमवार को शमशाद मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट पर प्रेसवार्ता कर मोहम्मद जैद ने खुद को नियुक्त मुफ्ती बताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें संभ्रांत लोगों ने दी है और वह इसे मौजूदा शहर मुफ्ती खालिद हमीद की सरपरस्ती में निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हर मोहल्ले में मुफ्ती हों तो और बेहतर होगा। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र भी दिखाया, जिस पर 66 लोगों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

हालांकि शहर मुफ्ती खालिद हमीद के दामाद मोहम्मद खुसरो ने इस नियुक्ति को पूरी तरह गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि शहर मुफ्ती की नियुक्ति के लिए संभ्रांत लोग मिलकर सहमति से फैसला करते हैं, न कि अचानक घोषणा से। खालिद हमीद बिल्कुल स्वस्थ हैं और मंगलवार को शाहजमाल ईदगाह में प्रेसवार्ता कर स्वयं लोगों से रूबरू होंगे।

पीस पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गुलजार अहमद ने जैद के समर्थन में कहा कि यह फैसला अचानक नहीं बल्कि एक माह से तयशुदा था। जैद मजाहिरी के पास आलिम व हाफिज की डिग्रियां हैं और वे पहले मदीना मस्जिद सराय हकीम के इमाम भी रह चुके हैं।

विरोध के बावजूद जैद ने कहा कि वे पीछे नहीं हटेंगे। उनका दावा है कि सहारनपुर और मुरादाबाद से प्राप्त डिग्रियां उनके पास मौजूद हैं। वहीं समाज के जिम्मेदार लोगों ने इसे अवैध करार देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अचानक नियुक्त मुफ्ती को मान्यता नहीं दी जा सकती।

इस पूरे मामले ने अलीगढ़ में मुस्लिम समाज को दो खेमों में बांट दिया है। मंगलवार की प्रेसवार्ता के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *