• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ ने किया शहीद पेश इमाम मौलाना अब्दुल जलील और साथियों की कुर्बानी को सलाम
Image

अलीगढ़ ने किया शहीद पेश इमाम मौलाना अब्दुल जलील और साथियों की कुर्बानी को सलाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ की सरज़मीं आज भी 1857 की पहली आज़ादी की जंग की गूंजों को संजोए हुए है। इसी धरती पर शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल जलील ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। 20 जून 1857 को जामा मस्जिद से जारी उनके फतवे ने पूरे शहर में आज़ादी का जज़्बा भर दिया। उनकी पुकार पर हजारों मुजाहिदीन हथियार लेकर मैदान-ए-जंग में कूद पड़े।

बाइट : डॉ रेहान अख्तर कासमी (शिक्षक एएमयू,,बाइट : मोहम्मद फुरकान (पूर्व मेयर बसपा)

24 अगस्त 1857 को हाथरस की ओर से आए अंग्रेजी हमले के दौरान मौलाना अब्दुल जलील अपने 72 बहादुर साथियों के साथ तोपों पर काबिज हो गए। जंग इतनी भीषण थी कि अंग्रेजी फौज हिल उठी, लेकिन आखिरकार मौलाना अब्दुल जलील और उनके साथी शहीद हो गए। उनकी यह कुर्बानी हिंदुस्तान की आज़ादी की बुनियाद में खून का ऐसा रंग घोल गई, जिसने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी।

उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को शाही जामा मस्जिद अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। पूर्व मेयर मोहम्मद फुरकान, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना महमूदुल हसन कासमी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. रेहान अख्तर कासमी ने शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि मौलाना अब्दुल जलील और उनके साथियों की शहादत इस बात की गवाही देती है कि हिंदुस्तान की आज़ादी अनगिनत कुर्बानियों के बाद मिली है।

जामा मस्जिद परिसर में मौजूद उनकी कब्रें आज भी इतिहास की उस बहादुरी और बलिदान को याद दिलाती हैं, जब मुल्क की खातिर अपनी जान न्यौछावर करना ईमान और फर्ज़ माना गया था।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *