• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर
Image

अलीगढ़: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। थाना सासनी गेट क्षेत्र के पला में रविवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, सरिया और चाकू चले। इस हिंसक झगड़े में कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइट :- देवी प्रसाद (घायल व्यक्ति ”’

गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पहले जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से मारा-पीटा गया, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि सोते समय उनके घर पर चढ़कर हमला किया गया। इस आरोप-प्रत्यारोप के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना सासनी गेट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव के लोगों का कहना है कि विवाद की शुरुआत छोटी सी कहासुनी से हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों के लोग आक्रोशित हो गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस हिंसा से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *