• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में रिमोट सेंसिंग कार्यशाला सम्पन्न,सटीक आंकड़ों से मिलेगी नई दिशा
Image

अलीगढ़ में रिमोट सेंसिंग कार्यशाला सम्पन्न,सटीक आंकड़ों से मिलेगी नई दिशा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पारदर्शिता और सटीक आंकड़ों से विकास योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

अलीगढ़, 23 अगस्त 2025
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उदयराज, डा. कौशलेन्द्र सिंह, डा. जय कुमार मिश्रा और हिमांशु कुमार ने जिलेवार तैयार डिजिटल डेटाबेस का प्रस्तुतीकरण करते हुए विस्तृत जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीक का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। उदाहरणस्वरूप, फसलों की कटाई से पहले पैदावार का सटीक अनुमान लगाया जाता है, जिससे एमएसपी निर्धारण और भंडारण में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि यह तकनीक कृषि, ग्रामीण विकास, सिंचाई, पंचायती राज, सड़क, जल निगम, नलकूप, वन प्रबंधन, जलसंचयन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो रही है। साथ ही भुवन पोर्टल और प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के जरिए विभिन्न विभागों के डेटाबेस की जानकारी साझा की जा सकती है।

एडीएम सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इस तकनीक का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। सटीक आंकड़े उपलब्ध होने से न केवल पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि वृक्षारोपण और वृक्ष आच्छादन की वास्तविक स्थिति का भी आकलन संभव होगा। इसके अलावा, कार्यों के दोहराव को भी रोका जा सकेगा।

कार्यशाला में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top