• Home
  • Uncategorized
  • अलीगढ़ में महिला के साथ दबंग की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज
Image

अलीगढ़ में महिला के साथ दबंग की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ जिले के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके से महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला के साथ दबंग युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर का काम निपटाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उक्त युवक लंबे समय से उसके साथ गलत नियत से पेश आता था और अक्सर आते-जाते छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसने महिला को धमकाया और मारपीट कर दी।

घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन गया। महिला ने हिम्मत जुटाकर थाना बन्नादेवी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में दबंगई दिखा रहा था और कई बार महिलाओं से अभद्रता कर चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top