• Home
  • अलीगढ
  • जेएन मेडिकल कॉलेज में 6-बेड का सर्जिकल हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का उद्घाटन
Image

जेएन मेडिकल कॉलेज में 6-बेड का सर्जिकल हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 26 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे.एन. मेडकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने वार्ड 9 में अत्याधुनिक 6-बेड वाला सर्जिकल हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) स्थापित किया है जिसका उद्घाटन आज प्रो. नइमा खातून द्वारा किया गया, जो संस्थान की क्रिटिकल सर्जिकल देखभाल सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

यह परियोजना जेएन मेडिकल कालिज के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वासिफ मोहम्मद अली परिकल्पना है, जिनकी दूरदर्शिता और समर्पण से यह संभव हो सका। प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, चिकित्सा अधीक्षक ने इस पहल को निरंतर सहयोग प्रदान किया।

कुलपति, प्रो. नइमा खातून ने कहा कि एएमयू शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है। यह कार्यक्रम प्रो. मोहम्मद हबीब रजा, डीन, प्रिंसिपल एवं सीएमएस, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन तथा प्रो. अतिया जका-उर-रब, अध्यक्ष, सर्जरी विभाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर और समर्पित नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिनकी टीमवर्क और प्रतिबद्धता जेएन मेडिकल कालिज की सर्जिकल एवं आपातकालीन सेवाओं की नींव हैं।

सर्जिकल एचडीयू, आईसीयू और सामान्य सर्जिकल वार्ड्स के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा। यह उन मरीजों को गहन निगरानी और उन्नत पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल प्रदान करेगा जिन्हें विशेष ध्यान की आवश्यकता है। आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम और कुशल चिकित्सा टीम से सुसज्जित यह यूनिट रोगी देखभाल और सर्जिकल परिणामों में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *