हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में विवाह विवाद को लेकर नया मोड़ सामने आया है। ग्राम दौलतपुर निवासी सौबी उर्फ सोनिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने 26 अगस्त को अपनी मर्जी से हिन्दू धर्म अपनाकर ग्राम भटौटा निवासी गौरव से शिव मंदिर में आर्य हिन्दू रीति-रिवाजों से विवाह किया है। सोनिया ने पत्र में लिखा कि वह बालिग है और किसी के दबाव में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उसके पिता की शिकायत पर इलाका पुलिस ने उसके जेठ सौरभ को हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया तथा ससुराल में तोड़फोड़ भी की। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा की जा रही यह कार्रवाई अवैध है और उसने SSP से अपने जेठ को पुलिस हिरासत से मुक्त कराने की मांग की है। मामले ने क्षेत्र में चर्चा को जन्म दे दिया है।
धर्म परिवर्तन कर विवाह करने वाली युवती ने पुलिस की SSP से की शिकायत
Releated Posts
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…
फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…
खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…
5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…















