• Home
  • UP
  • अलीगढ़ मंडल की साथा चीनी मिल के पुनर्निर्माण की मांग, सांसद सतीश गौतम ने सीएम योगी से की सिफारिश
Image

अलीगढ़ मंडल की साथा चीनी मिल के पुनर्निर्माण की मांग, सांसद सतीश गौतम ने सीएम योगी से की सिफारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। अलीगढ़ लोकसभा के सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला सह-कोषाध्यक्ष हरवेंद्र गुप्ता सुशील ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अलीगढ़ मंडल की बंद पड़ी साथा चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने का अनुरोध किया। इस दौरान सांसद ने किसानों की गन्ना बुवाई से जुड़ी कठिनाइयों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि मिल का पुनर्निर्माण किसानों के लिए जीवनरेखा साबित होगा।

साल 1972 में 1250 टीसीडी क्षमता के साथ स्थापित दी किसान सहकारी चीनी मिल, अलीगढ़ मंडल के लाखों किसानों की आय का मुख्य स्रोत रही है। लेकिन पुरानी मशीनों और रखरखाव के अभाव में यह मिल पूरी तरह बंद हो चुकी है। इसके चलते न केवल अलीगढ़, बल्कि हाथरस, मथुरा और आसपास के जिलों के किसानों ने गन्ना उत्पादन लगभग बंद कर दिया, जिससे उनकी आमदनी पर गंभीर असर पड़ा।

मांगपत्र में उल्लेख किया गया कि मिल परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां 3500 टीसीडी अथवा उससे बड़े स्तर पर नई चीनी मिल के साथ डिस्टीलरी यूनिट, एथेनॉल प्लांट और पावर प्लांट की स्थापना संभव है। यह जमीन रेलवे लाइन और सड़क मार्ग से भी जुड़ी है, जिससे बड़े औद्योगिक प्लांट का संचालन आसान होगा।

सांसद गौतम और भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की लंबे समय से यह मांग रही है कि मिल का पुनर्निर्माण हो। उनका विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ही यह कार्य संभव है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे निजी हाथों में देने की कोशिश की थी। किसानों की उम्मीदें अब मौजूदा सरकार से जुड़ी हुई हैं।

यदि सरकार इस चीनी मिल का पुनर्निर्माण कराती है तो न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि अलीगढ़ मंडल औद्योगिक और कृषि दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोविल उपस्थित रहे

Releated Posts

चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्लेटफॉर्म-5 पर अचानक झुक गया शेड, तीन लोग घायल लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर…

ByByHindustan Mirror News May 30, 2026

KGMU में 6 मजारें अवैध घोषित, हटाने की तैयारी तेज,तीन नोटिस के बाद भी सामने नहीं आया कोई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तीन नोटिस के बाद भी सामने नहीं आया कोई जिम्मेदार उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2026

दुश्मन के थर्मल कैमरों को चकमा देगा ‘जोरावर’, हाई-एल्टीट्यूड वॉरफेयर में बनेगा गेमचेंजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एडाप्टिव थर्मल कैमोफ्लाज से लैस होगा स्वदेशी टैंक भारत का स्वदेशी ‘जोरावर’ लाइट टैंक अब…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2026

हमीरपुर: निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत,तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top