• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ के शमशाद पुल पर चाइनीज़ मांझे से बड़ा हादसा, दिनेश राजपूत गंभीर घायल, जेएन मेडिकल में भर्ती
Image

अलीगढ़ के शमशाद पुल पर चाइनीज़ मांझे से बड़ा हादसा, दिनेश राजपूत गंभीर घायल, जेएन मेडिकल में भर्ती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ में चाइनीज़ मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। थाना क्वार्सी क्षेत्र के शमशाद पुल पर बाइक सवार दिनेश राजपूत अपनी बच्ची के साथ घर लौट रहे थे, तभी आसमान से गिरा मांझा उनकी गर्दन और हाथ में जा फंसा। हादसे में दिनेश की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ और हाथ की उंगलियां भी बुरी तरह कट गईं। गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया,

जहां डॉक्टरों ने उनकी गर्दन पर 14 और हाथ पर 9 टांके लगाए। परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बार-बार प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुलेआम चाइनीज़ मांझा बिक रहा है। प्रशासन के आदेश केवल कागज़ों तक सीमित हैं। लोगों ने सरकार से सख्त बैन लगाने की मांग की है।

बता दें, कांच और मेटल पाउडर से बना यह मांझा अब तक कई हादसों और मौतों का कारण बन चुका है। सवाल उठता है कि आखिर कब रुकेगी इस खतरनाक धंधे की बिक्री?

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *