• Home
  • Delhi
  • अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अंशु कुमार पाठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित
Image

अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अंशु कुमार पाठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ के हॉकी स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अंशु कुमार पाठक को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत प्रदेश के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अंशु कुमार पाठक को राष्ट्रीय खेल उपलब्धियों के लिए 1,50,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। अंशु ने हाल ही में मार्च 2025 में बिहार के बोधगया में आयोजित नेशनल एमेच्योर चेस चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वे विभिन्न राष्ट्रीय, एशियाई और विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

कार्यक्रम में पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी के सुपुत्र श्री देवेंद्र सिंह, खेल निदेशक उत्तर प्रदेश श्री आर. पी. सिंह, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अनिल कुमार रायजादा तथा अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के महासचिव श्री ए. के. सक्सेना ने अंशु को विशेष बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अंशु के सम्मान से अलीगढ़ में हर्ष की लहर है और खेल प्रेमियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया

Releated Posts

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर PM मोदी बोले— ‘पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :PM मोदी बोले— ‘पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे’, 10 साल तक की जेल और 10…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top