• Home
  • UP
  • अलीगढ़: अतरौली थाने में फौजी-पुलिस विवाद का मामला शांत, पुलिसकर्मी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
Image

अलीगढ़: अतरौली थाने में फौजी-पुलिस विवाद का मामला शांत, पुलिसकर्मी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ – थाना अतरौली विवाद पर पुलिस की निष्पक्ष कार्यवाही, पूर्व सैनिकों व परिजनों की आपत्तियाँ हुई दूर

अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र में 30 अगस्त को दो फौजियों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी का मामला सामने आया था। घटना के दौरान फौजियों की ओर से हाथापाई की गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अगले दिन पूर्व सैनिक और परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और अपनी आपत्तियाँ दर्ज कराईं। उनका कहना था कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने फौजी को नियंत्रित करते समय पैर चलाया था, ऐसे में उस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने पारदर्शिता दिखाते हुए घटना से संबंधित सभी वीडियो फुटेज परिजनों और पूर्व सैनिकों को दिखाए। फुटेज देखने के बाद सभी ने माना कि विवाद की शुरुआत फौजियों की ओर से हुई थी। वहीं, पुलिस ने भी निष्पक्षता का परिचय देते हुए उस पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज की, जिसने घटना के दौरान पैर चलाया था।

दोनों फौजियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी गई और सबकी आपत्तियाँ दूर कर दी गई हैं। परिजनों व पूर्व सैनिकों ने भी संतुष्टि जताते हुए इस विवाद को समाप्त मान लिया।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, श्री संजीव सुमन ने कहा कि “कानून सबके लिए बराबर है, चाहे फौजी हो या पुलिसकर्मी। निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की गई है और किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा।”

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top