• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ सहित 30 जिलों में बासमती धान पर 11 कीटनाशक 60 दिन के लिए प्रतिबंधित
Image

अलीगढ़ सहित 30 जिलों में बासमती धान पर 11 कीटनाशक 60 दिन के लिए प्रतिबंधित

अलीगढ़, 01 सितम्बर 2025।
प्रदेश सरकार ने बासमती चावल की गुणवत्ता और इसके निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में 60 दिन की अवधि के लिए 11 कीटनाशकों की बिक्री, वितरण और प्रयोग पर रोक लगा दी गई है।

प्रतिबंधित जिलों में आगरा, अलीगढ़, औरेया, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, शामली, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और सम्भल शामिल हैं।

प्रतिबंधित कीटनाशकों में ट्राईसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरपाइरीफास, हेक्साकोनाजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, इमिडाक्लोप्रिड, कार्वोफ्यूरॉन एवं कार्वेण्डाजिम शामिल हैं। इनका उपयोग रोकने का उद्देश्य यह है कि बासमती चावल अंतरराष्ट्रीय बाजार की गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे इन प्रतिबंधित रसायनों के स्थान पर वैकल्पिक कीटनाशकों का प्रयोग करें। उदाहरण स्वरूप, ट्राईसाइक्लाजोल के स्थान पर साइफनोकोनाजोल 25% ईसी या स्यूडोमोनास 0.5% डब्ल्यूपी, बुप्रोफेजिन के स्थान पर कार्बोसल्फान 25% ईसी, बाईफेन्थ्रिन 10% ईसी या फिप्रोनिल 5% एसपी, एसीफेट के स्थान पर ऐसीटामिप्रिड 20% एसपी, क्लोरपाइरीफास के स्थान पर क्लोरोथायोनिल अथवा बाईफेन्थ्रिन तथा प्रोपिकोनाजोल के स्थान पर डाइफेनोकोनाजोल 25% ईसी का प्रयोग किया जा सकता है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इन वैकल्पिक उपायों को अपनाकर न केवल अपनी उपज को नुकसान से बचाएं, बल्कि गुणवत्तायुक्त बासमती चावल उत्पादन में भी सहयोग दें। इससे प्रदेश का बासमती निर्यात और किसानों की आय दोनों में बढ़ोतरी होगी।

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *