• Home
  • अलीगढ
  • सीमेंस एनर्जी ने कैंपस भर्ती अभियान में चुने एएमयू के जेडएचसीईटी के छह छात्र
Image

सीमेंस एनर्जी ने कैंपस भर्ती अभियान में चुने एएमयू के जेडएचसीईटी के छह छात्र

अलीगढ़, 3 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतिम वर्ष के छह छात्रों का चयन सीमेंस एनर्जी, मुंबई द्वारा 2026 बैच की इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए आयोजित कैंपस भर्ती अभियान में किया गया।

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन तकनीकी और एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल था, जिसके बाद कड़ा तकनीकी और एचआर साक्षात्कार लिए गए। कुल 48 छात्रों की शॉर्टलिस्टिंग की गई, जिनमें से छह को इंटर्नशिप का ऑफर मिला। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर इन्हें प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) प्राप्त होंगे।

कॉलेज की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. मोइना अथर ने बताया कि चयनित छात्रों में शिवम कुमार, जतिन कुमार, सिदरा सुहैल (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), जुही वाष्र्णेय (बीई इलेक्ट्रिकल), आरजू पाठक (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स) और कनिका जौहरी (एमटेक इलेक्ट्रिकल, पावर सिस्टम एंड ड्राइव) शामिल हैं।

जेडएचसीईटी के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड मजबूत होता है और उसकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top