• Home
  • अलीगढ
  • नेत्रदान जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगी एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून
Image

नेत्रदान जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगी एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून

अलीगढ़, 3 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान संस्थान की नेत्र बैंक द्वारा ‘चलो संकल्प लें’ विषय पर आधारित एक श्रृंखलाबद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 6 सितम्बर, शनिवार को सुबह 8.30 बजे, नेत्रदान जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून करेंगी। इस पहल का उद्देश्य समाज को इस कार्य के लिए एकजुट करना है।

नेत्र बैंक के सह-प्रभारी डॉ. मोहम्मद साकिब ने जानकारी दी कि यह पदयात्रा जेएन मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर बाब-ए-सैयद गेट पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में अलीगढ़ की एसपी क्राइम ममता कुरिल भी भाग लेंगी और उन्होंने स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि सभी लोग मिलकर कॉर्नियल अंधता को समाप्त करने के लिए एकजुट हों।

नेत्र विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. ए. के. अमिताभ तथा नेत्र बैंक के प्रभारी प्रो. जिया सिद्दीकी ने नेत्रदान के प्रचार-प्रसार में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल एएमयू की सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा नेत्रदान के माध्यम से दृष्टि बहाल कर जीवन में रोशनी लाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

नेत्र बैंक द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस जागरूकता पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और कॉर्नियल अंधता के उन्मूलन जैसे पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *