• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदन लाल ने संभाला कार्यभार
Image

अलीगढ़ में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदन लाल ने संभाला कार्यभार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 4 सितंबर 2025। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) सदन लाल ने गुरुवार को अलीगढ़ में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन संतोष उपाध्याय को बुके भेंट कर योगदान आख्या प्रस्तुत की।

श्री सदन लाल का स्थानांतरण पीटीएस मुरादाबाद से अलीगढ़ जिले में हुआ है। अब वे यहां वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी के पद पर शासकीय सेवाएं देंगे। मूल रूप से जनपद मऊ निवासी सदन लाल का अभियोजन सेवा में व्यापक अनुभव है। उन्होंने अलीगढ़ आने से पहले मुरादाबाद, प्रयागराज, लखनऊ और बाराबंकी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

अलीगढ़ में कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी का स्वागत भी किया गया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, ब्रजमोहन, सुशील पांडेय, धर्मनाथ बिंद और प्रभात सिंह सहित अभियोजन अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

सदन लाल के आगमन को जिले के अभियोजन विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी पूर्व सेवाओं और अनुभव से अलीगढ़ में अभियोजन कार्यों की गति और गुणवत्ता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

ByByHindustan Mirror News Jun 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top