• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एआईएमआईएम का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 5 सितंबर को
Image

अलीगढ़: एआईएमआईएम का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 5 सितंबर को

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का जिला एवं महानगर का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार (5 सितंबर 2025) दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन पालकी लॉज, मंजूरगढ़ी बाईपास, अलीगढ़ पर किया गया है।

इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महताब चौहान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष व अलीगढ़ प्रभारी डॉ. अदील अल्वी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इस सम्मेलन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करना है।

एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष यामीन खान अब्बासी (पूर्व पार्षद) और महानगर अध्यक्ष बुन्दूखाँ नेताजी (पूर्व पार्षद) ने सभी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से इस सम्मेलन में समय से उपस्थित होने की अपील की है। सम्मेलन में संगठन से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top