• Home
  • Delhi
  • चमत्कार! चोरी का पैसा लौटाने पर मजबूर हुए चोर, श्रद्धालुओं ने माना देवी का आशीर्वाद
Image

चमत्कार! चोरी का पैसा लौटाने पर मजबूर हुए चोर, श्रद्धालुओं ने माना देवी का आशीर्वाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। करीब एक महीने पहले बुक्कारायसमुद्रम स्थित मां मुसल्लम्मा मंदिर से अज्ञात चोरों ने हुंडी तोड़कर लगभग 1.86 लाख रुपये नकद और चढ़ावे की रकम चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

लेकिन गुरुवार रात चोरों ने अचानक पूरी रकम वापस कर दी। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी और ट्रस्टियों ने जब मंदिर खोला तो उन्हें दरवाजे के पास एक चादर में बंधा पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें 1,86,486 रुपये नकद, सिक्के और एक चिट्ठी बरामद हुई। चिट्ठी में चोरों ने लिखा कि चोरी के बाद उनके बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे डर और पछतावे में उन्होंने रकम लौटा दी। उन्होंने यह भी साफ किया कि चोरी की गई रकम में से उन्होंने “एक रुपये तक खर्च नहीं किया”।

इस घटना की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था देखने को मिली। भक्तों का कहना है कि यह मां मुसल्लम्मा की शक्ति और कृपा का प्रमाण है, जिसकी वजह से चोरों को पैसे लौटाने पर मजबूर होना पड़ा।

फिलहाल पुलिस ने मंदिर प्रशासन से बरामद रकम का पूरा ब्यौरा लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना क्षेत्र में आस्था और भय का अनोखा उदाहरण बनकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *