• Home
  • Delhi
  • चमत्कार! चोरी का पैसा लौटाने पर मजबूर हुए चोर, श्रद्धालुओं ने माना देवी का आशीर्वाद
Image

चमत्कार! चोरी का पैसा लौटाने पर मजबूर हुए चोर, श्रद्धालुओं ने माना देवी का आशीर्वाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। करीब एक महीने पहले बुक्कारायसमुद्रम स्थित मां मुसल्लम्मा मंदिर से अज्ञात चोरों ने हुंडी तोड़कर लगभग 1.86 लाख रुपये नकद और चढ़ावे की रकम चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

लेकिन गुरुवार रात चोरों ने अचानक पूरी रकम वापस कर दी। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी और ट्रस्टियों ने जब मंदिर खोला तो उन्हें दरवाजे के पास एक चादर में बंधा पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें 1,86,486 रुपये नकद, सिक्के और एक चिट्ठी बरामद हुई। चिट्ठी में चोरों ने लिखा कि चोरी के बाद उनके बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे डर और पछतावे में उन्होंने रकम लौटा दी। उन्होंने यह भी साफ किया कि चोरी की गई रकम में से उन्होंने “एक रुपये तक खर्च नहीं किया”

इस घटना की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था देखने को मिली। भक्तों का कहना है कि यह मां मुसल्लम्मा की शक्ति और कृपा का प्रमाण है, जिसकी वजह से चोरों को पैसे लौटाने पर मजबूर होना पड़ा।

फिलहाल पुलिस ने मंदिर प्रशासन से बरामद रकम का पूरा ब्यौरा लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना क्षेत्र में आस्था और भय का अनोखा उदाहरण बनकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Releated Posts

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top