• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ ,नगर निगम की कार्यवाही से मामू भांजा रेडियो मार्केट अतिक्रमण मुक्त
Image

अलीगढ़ ,नगर निगम की कार्यवाही से मामू भांजा रेडियो मार्केट अतिक्रमण मुक्त

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा रविवार को की गई बड़ी कार्रवाई में मामू भांजा स्थित रेडियो मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। यह कदम महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर चल रहे स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ अभियान के तहत उठाया गया।

पिछले दिनों व्यापारियों और रेडियो मार्केट पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर अतिक्रमण की समस्या को दूर करने की मांग की थी। इस पर नगर आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रवर्तन दल को सख्त निर्देश दिए गए। आदेशों के अनुपालन में सहायक नगर आयुक्त की देखरेख में अवैध कब्ज़े, ठेले और मार्ग बाधक ढांचे हटाकर मार्केट को व्यवस्थित बनाया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों, व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों ने इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती थी और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। नगर निगम की इस सख्ती से अब बाजार सुचारु रूप से चलेगा और लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुगम यातायात वाला बनाना है। इस दिशा में व्यापारियों और नागरिकों का सहयोग आवश्यक है, ताकि स्थायी सफलता हासिल की जा सके।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *