• Home
  • अलीगढ
  • युवाओं को स्वरोजगार हेतु 25 लाख तक ऋण,प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 11 सितम्बर को अलीगढ़ दौरे पर
Image

युवाओं को स्वरोजगार हेतु 25 लाख तक ऋण,प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 11 सितम्बर को अलीगढ़ दौरे पर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उद्योग क्षेत्र में 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाएगा।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाई स्कूल उत्तीर्ण उत्तर प्रदेश के मूल निवासी युवक-युवतियों को मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन आधार प्रमाणीकरण आधारित है और इसके लिए अभ्यर्थी diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 11 सितम्बर को अलीगढ़ दौरे पर

अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 11 सितम्बर को अलीगढ़ आएंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्वान्ह 11:30 बजे महाराजगढ़, टप्पल पहुंचेंगे और 12:15 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12:15 से 12:45 बजे तक बाढ़ राहत शिविर उपमंडी स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात 12:45 से 01:30 बजे तक विकास खंड टप्पल में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत मंत्री जी यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरे को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा व जनता से सीधे संवाद की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *