• Home
  • UP
  • अलीगढ़: मा0 गन्ना विकास मंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Image

अलीगढ़: मा0 गन्ना विकास मंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 11 सितम्बर 2025। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने गुरुवार को टप्पल ब्लॉक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की इस घड़ी में जिम्मेदारी, निष्ठा व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने एसडीएम शिशिर सिंह को स्पष्ट कहा कि राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और फसल व संपत्ति नुकसान का सर्वे पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बाढ़ के बाद संभावित संक्रामक रोगों को रोकने हेतु स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग गांव-गांव कैंप लगाकर पूरी सतर्कता बनाए रखें और संक्रमित व्यक्तियों व पशुओं का तत्काल इलाज सुनिश्चित करें।

लोक निर्माण विभाग को महाराजगढ़ में पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू करने का आदेश दिया गया। साथ ही प्रभावित गांवों में शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राहत कार्यों व सर्वे में किसी भी शिकायत की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।

एसडीएम शिशिर सिंह ने बताया कि महाराजगढ़ व पखोदना में बाढ़ से हालात बिगड़े थे। यहां प्राथमिक विद्यालय किशनपुर व किसान इंटर कॉलेज पखोदना में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। किसान इंटर कॉलेज परिसर व टप्पल उपमंडी को आश्रय स्थल बनाया गया। प्रभावित गांवों महाराजगढ़, घरबरा, शेरपुर, रामगढ़ी, नगला चंडीगढ़, धारागढ़ी, नगला अमर सिंह, ऊटासानी, पखोदना व नगला रामस्वरूप में राहत सामग्री वितरित की गई है।

बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, सीओ वरुण कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top