• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ मंडल में 70 से अधिक विकास परियोजनाएं लंबित, कमिश्नर ने जताई नाराजगी
Image

अलीगढ़ मंडल में 70 से अधिक विकास परियोजनाएं लंबित, कमिश्नर ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़ मंडल में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की गुरुवार को कमिश्नर संगीता सिंह ने समीक्षा की। कमिश्नरी सभागार में आयोजित इस बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों की बड़ी परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्या विभाग के उप निदेशक अनुल वर्मा ने किया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग प्रस्तुत की और परियोजनाओं की शुरुआत व डेडलाइन से संबंधित जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि मंडल में 70 से अधिक परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा से काफी पीछे चल रही हैं। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित लक्ष्य से कार्य पिछड़ते हैं तो संबंधित एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

कमिश्नर ने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ईमानदारी और तत्परता से काम करना होगा। उन्होंने दोहराया कि विकास कार्यों में ढिलाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करनी होगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *