• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े, प्रिंसिपल पर रिवॉल्वर से धमकाने का आरोप,
Image

अलीगढ़ में मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े, प्रिंसिपल पर रिवॉल्वर से धमकाने का आरोप,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

परिजनों का आक्रोश, भगत सिंह आर्मी पहुँची थाने, अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर गढ़िया स्थित बाबूसिंह इंटर कॉलेज से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को स्कूल में ही कमरे में बंद करके चौकीदार के बेटे ने दरिंदगी की कोशिश की। हैवानियत इतनी बढ़ी कि बच्ची के कपड़े तक फाड़ डाले। डरी-सहमी मासूम जैसे-तैसे घर पहुँची तो परिजनों का खून खौल उठा।

परिजन जब न्याय की गुहार लेकर स्कूल पहुँचे तो शर्मनाक तरीके से प्रिंसिपल पर ही आरोप लग गया कि उन्होंने मासूम के परिवार को रिवॉल्वर दिखाकर डराने की कोशिश की। ये सुनकर गुस्साए परिजनों के साथ भगत सिंह आर्मी टीम भी मैदान में उतरी और पीड़ित परिवार को थाने लेकर पहुँची।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों ने तत्काल जांच बैठाई और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस मामले पर एडवोकेट चेतन गुप्ता (भगत सिंह आर्मी) ने स्कूल प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया,
वहीं सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अब सवाल उठता है कि जहां मासूमों को पढ़ाई और संस्कार मिलना चाहिए, वहीं अगर उन्हें डर और दरिंदगी मिले तो माता-पिता अपने बच्चों को सुरक्षित कहाँ भेजें

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *