• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू पूर्व छात्र लंदन में प्रतिष्ठित बैरिस्टर कोर्स के लिए चयनित
Image

एएमयू पूर्व छात्र लंदन में प्रतिष्ठित बैरिस्टर कोर्स के लिए चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और विधि संकाय से स्नातक  मोहम्मद अमन आलम ने लंदन स्थित सिटी सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी (पूर्व में इन्स ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ) के दो वर्षीय प्रतिष्ठित बैरिस्टर कोर्स में प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी संस्थान से महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और कई विश्व नेताओं ने भी शिक्षा हासिल की थी। 

एएमयू से वर्ष 2022 में कानून की पढ़ाई पूरी करने वाले अमन आलम वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में सबसे कम उम्र के स्टैंडिंग काउंसल और एमिकस क्यूरी भी रहे हैं। इससे पहले वे माननीय न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी (पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय) के लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के रूप में भी अपनी सेवाएं अंजाम दे चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले अमन आलम अपने परिवार की चैथी पीढ़ी के एएमयू विधि स्नातक हैं। वे पिछले 90 वर्षों में बदायूं से बैरिस्टर कोर्स करने वाले पहले व्यक्ति बने हैं। भारत में इस समय सौ से कुछ अधिक ही बैरिस्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं, ऐसे में यह उपलब्धि बेहद अहम है।

एएमयू के गौरवशाली विधि पूर्व छात्रों की सूची में अब उनका नाम भी जुड़ गया है, जिसमें जस्टिस सैयद महमूद, पूर्व कुलपति सर शाह सुलेमान, साहिबजादा अफताब अहमद खान, सर रॉस मसूद और पूर्व डीन प्रो. रहमान अली खान जैसे नाम शामिल हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *