हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़, 13 सितम्बरः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान संकाय (एफएमएसआर) द्वारा एक्सिस बैंक, अलीगढ़ के सहयोग से शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
डीन प्रो. आयशा फारूक ने शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए उनका महत्व रेखांकित किया। मुख्य अतिथि गिरीश खुराना क्लस्टर हेड एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एक्सिस बैंक ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा और उद्योगदृशिक्षा संबंध मजबूत करने की बात कही।
इस अवसर पर एफएमएसआर के शिक्षकों को एक्सिस बैंक टीम द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संकाय के प्रो. परवेज तालिब, प्रो. वलीद अहमद अंसारी, प्रो. जमाल ए. फारूकी, प्रो. बिलाल मुस्तफा खान, प्रो. सबूही नसीम समेत अन्य शिक्षक, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।















