• Home
  • अलीगढ
  • सेवा पखवाड़ा: सांसद करेंगे चित्र प्रदर्शनी का सुभारम्भ, मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
Image

सेवा पखवाड़ा: सांसद करेंगे चित्र प्रदर्शनी का सुभारम्भ, मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 16 सितम्बर 2025 : जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा-2025” का आयोजन हर्षोल्लासपूर्वक किया जाएगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

17 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अमृत महोत्सव पार्क में सांसद सतीश गौतम चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदर्शनी सूचना निदेशालय द्वारा प्रेषित है और इसमें प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़ी झलकियों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत 19 सितम्बर को विद्यालय स्तर पर तथा 22 सितम्बर को तहसील स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। चयनित प्रतिभागियों को आगे तहसील स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में व्यापक स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में 04 जिला चिकित्सालय, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 57 उपकेंद्रों पर कुल 324 “आयुष्मान आरोग्य मेले” होंगे। इनमें महिलाओं, किशोरियों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का वितरण, परामर्श और जांचें की जाएंगी।

सेवा पखवाड़ा के दौरान मेगा हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे। 17 सितम्बर को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय व अतरौली अस्पताल से शुरुआत होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर तक विभिन्न सीएचसी पर शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में पोषण, टीबी, दंत रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, बाल रोग और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श व उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होकर सेवा पखवाड़ा-2025 को सफल बनाएं।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top